नपं चितबड़ागांव में हुआ नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों का शपथ ग्रहण*


बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह और 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को चितबड़ागांव रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर प्रशांत नायक द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विधायक केतकी सिंह, बेलहरी के ब्लाक प्रमुख शंशाक शेखर तिवारी, मुरली छपरा के ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, उपब्लाक प्रमुख सुशील कुमार पाण्डेय, निवर्तमान चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केशरी, मंडल अध्यक्ष मोती चन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, पिंकेश सिंह, अमरनाथ सिंह, अरूण कुमार सिंह एवं भाजपा के जनपद स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। चेयरमैन अमरजीत सिंह के अलावा राजेंद्र नगर वार्ड से शोभा सिंह, सुभाष नगर वार्ड से नौहीन, अंबेडकर नगर वार्ड से सुनीता, मालवीय नगर वार्ड से सूर्य प्रताप ,ब्रम्हीबाबा नगर से बिजली देवी, पटेल नगर वार्ड से अमित वर्मा, चितेश्वर नगर वार्ड से सोहराब ,इंदिरा नगर वार्ड से शिवमंगल सिंह ,गोखले नगर वार्ड से किरण गुप्ता, अब्दुल कलाम नगर से ज्ञान प्रकाश सिंह, आजाद नगर वार्ड से अखिलेश सिंह,जय प्रकाश नगर वार्ड से राजेंद्र मिश्र, शास्त्री नगर-वार्ड से विनय तिवारी और गांधी नगर वार्ड से नूरजहां ने सभासद पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अतिथियों सहित उपस्थित जन समूह का अभिवादन करते हुए आभार प्रकट किया। मंच पर अनामिका यादव, अरविंद अकेला और निशा उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को काफी समय तक सभा स्थल से बांधे रखा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!