बेसिक विभाग में प्रधानाध्यापक के निधन से शिक्षक मर्माहत

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता का दिल्ली में चल रहा था इलाज
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर उदासी छा गई है, क्योंकि दिल्ली में इलाज के दौरान एक प्रधानाध्यापक की शनिवार को देर शाम मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर आज खेजुरी उनके गांव पहुंचने वाला है।
बता दें कि शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय बबरापुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता का उपचार के दौरान निधन हो गया। यह खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव खेजुरी सहित इलाके के सभी शिक्षक सांत्वना देने उनके घर पहुंचे और दु:की परिवार को ढांढस बंधाया। उधर निधन के बाद घर में रुदन -क्रंदन जारी है।
शिक्षा क्षेत्र पंदह व नगरा में एबीआरसी पर सेवा दे चुके खजुरी निवासी शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के निधन से शिक्षा जगत में शोक व्याप्त है। अशोक कुमार गुप्ता हंसमुख और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। अपने व्यक्तित्व व व्यवहार से वह हर किसी को अपना बना लेते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय बबरापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर थी। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहें थे।‌ उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार की शाम अंतिम सांस ली। देखा जाए तो कुछ दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग में एक होनहार, कर्मठ व व्यक्तित्व के धनी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का निधन हुआ था। अभी शिक्षक इस दु:ख से उबर नहीं पाए थे कि एक और कष्टदायक सूचना लोगों तक पहुंची, जिससे शिक्षक समुदाय मर्माहत हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!