खेत गए किसान की घर पहुंची लाश..

हार्वेस्टर की चपेट में आने से गई जान, मातम पसरा
बलिया।
धान की कटाई कराने खेत गए एक किसान की रविवार की देर शाम मौत हो गई। वह हार्वेस्टर की चपेट में आ गए। उनकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत निवासी सुदर्शन प्रसाद वर्मा (60) अपने भाई के साथ धान की कटाई हार्वेस्टर से करा रहे थे। हार्वेस्टर के पीछे जाते समय अचानक वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध थाना प्रभारी निरीक्षक बिहार नंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।परिजनों का भी यही कहना है।
इस संबंध में गांव वाले या प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुदर्शन प्रसाद वर्मा की मौत हार्वेस्टर से हुई है। वह अपने भाई के साथ धान के खेत की कटाई करा रहे थे। हार्वेस्टर चलते समय खेत में ही खड़े थे और जिस समय हार्वेस्टर पीछे की तरफ आया उसी समय उसकी चपेट में आ गए। हार्वेस्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इस कारण उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!