वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजी गई ज्ञान की देवी अधिष्ठात्री देवी

बलिया। बसंत पंचमी पर्व पर बृहस्पतिवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आस्था के साथ पूजा की गई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिक्षण संस्थानों पूजा कर विद्या की कामना की गई। जिले के 587 स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां सरस्वती का पट वैदिक मत्रोच्चार के बीच खोला गया।
शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही पंडाल में लोगों ने जोगिरा भी गाया। ततपश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
फेफना थाना क्षेत्र के फीनिक्स इंटर नेशनल स्कूल निबिया पोखरा, सुदामा नगर भगवानपुर के परिसर में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती पूजन अर्चन किया। इसके बाद हवन किया। ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!