बलिया। “संविधान निर्माण दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई।
ऐतिहासिक दिवस पर एसपी ने भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता अखंडता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान करने, हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाने, सामाजिक सांस्कृतिक संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, व्यक्तिगत और सार्वजनिक गतिविधियों में उत्कृष्ता बढ़ाने, सभी को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करने एवं स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
संविधान दिवस पर सभी थानों पर दिलाई गई शपथ
बलिया। “संविधान दिवस” के अवसर पर राजकरन नय्यर द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय आदि की शपथ दिलायी गई। संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों को पढ़ा गया और पालन करने के लिए बताया गया। इसी क्रम में जिले के समस्त कार्यालय, थानों पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।