एक माह बाद भी नहीं मिला गायब लड़की का सुराग*

*

*पुलिस की चुप्पी से पीड़ित आहत*

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को उसके गांव की महिला की संलिप्तता से गड़वार थाने का एक लड़का भगा ले गया। मामले में लड़की के पिता ने हल्दी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।लेकिन घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की उदासीनता के कारण आज तक लड़की बरामद नहीं हो सकी है।लड़की का पता न चलने के कारण पूरा घर डरा सहमा है।
उधर लड़की के पिता द्वारा दिए गए तहरीर में प्रार्थी की पुत्री कुसुम (काल्पनिक नाम) 17 वर्ष को गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकलपुर निवासी युवक सूरज राम पुत्र रामजन्म राम शादी का झांसा देकर पड़ोसी व अन्य की मदद से 24 अप्रैल 2023 को भगा ले गया। जिस पर हल्दी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 363, 366ए, 120बी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से लड़की के परिजन डरे हुए हैं कि कहीं मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। जबकि लड़की के पिता द्वारा तहरीर में बताया गया है कि मेरी लड़की के गुड़गांव में होने की संभावना है। लेकिन पुलिस की चुप्पी के चलते एक माह बाद भी लड़की बरामद नहीं हो सकी है। इसके चलते मुकामी पुलिस से लोगों का विश्वास धीरे- धीरे उठ रहा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!