स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 138 बंदियों की समय पूर्व हुई रिहाई

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त 2022 को प्रदेश के विभिन्न कारागारों में निरूद्ध कुल 138 बंदियों की समय पूर्व रिहाई की है।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ) पर सीमित सजा वाले 80 बंदियों की रिहाई हुई है। श्री अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा स्थाई नीति के अन्तर्गत (दया याचिका के आधार पर) आजीवन कारावास की सजा से दंडित 58 सिद्धदोष बंदियों के चाल चलन अच्छा होने पर उनके रिहाई के भी निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कुल 138 सिद्धदोष बंदियों की रिहाई की गयी है। उल्लेखनीय है कि उक्त के अतिरिक्त मार्च 2022 से उक्त आदेश के पूर्व तक 679 बंदियों की समय पूर्व रिहाई के आदेश निर्गत किए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 817 बन्दियों को कारागार से मुक्त किए जाने के आदेश निर्गत हुए हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!