बलिया। फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गांव में जनसम्पर्क के लिए जाते समय भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हुए हमला की घटना की जानकारी बुधवार को कैप्टन वैभव सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी हैं।
उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से पत्थरबाजी करते हुए हमला किया गया है। फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
पत्रकार वार्ता दौरान कैप्टन वैभव सिंह ने बताया कि भारतीय जननायक पार्टी उन्हें बलिया लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। वह 25 मार्च को अपने पैतृक गांव से दोपहर के लगभग ढाई बजे बंधैता गांव में जनसम्पर्क के लिए अपनी गाड़ी से कुछ साथियों के साथ जा रहे थे। इस बीच कुछ असामाजिक तत्व नारेबाजी करते हुए मेरे वाहन पर पत्थर बाजी कर दिया। जिससे मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। आइये जानते है घटना को लेकर कैप्टन वैभव सिंह ने क्या कुछ कहा।